Tue. Nov 17th, 2026

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। घटनास्थल से रेस्क्यू करने के बाद जवान बच्ची को सीने से चिपकाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए। अर्धबेहोशी की हालत में आयरा को ट्रॉमा सेंटर के रेड जोन में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद बच्ची के माता-पिता के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई थी। बाद में पता चला कि उसकी मां नूरजहां भी बस में सवार थी और उन्हें भी गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर के रेड जोन में भर्ती कराया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *