Sun. Sep 13th, 2026

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड; पहली बार 7.87 लाख ने किए दर्शन

Dehradun: चारधाम यात्रा में गंगोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बना चुकी है। पहली बार यात्रा में 7.87 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अभी यात्रा जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। गंगोत्री धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 7.87 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं।
चारधाम यात्रा की कुल यात्री संख्या पर नजर दौड़ाएं तो इस यात्राकाल के 148 दिनों (13 सितंबर तक) में 50 लाख 43 हजार 436 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2022 में 07 लाख 81 हजार 961, 2025 में 07 लाख 58 हजार 249 और 2023 में 07 लाख 12 हजार 749 यात्री गंगोत्री धाम में दर्शन को पहुंचे थे। बदरीनाथ यात्रा भी नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। 23 अप्रैल को शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा 12 सितंबर को 143 दिन की अवधि पूर्ण कर चुकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *