Sat. Jul 27th, 2024

मुख्यमंत्री के वृंदावन आने से ठीक पहले हेलीपैड मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टला

मुख्यमंत्री के वृंदावन आने से ठीक पहले हेलीपैड मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टला। अचानक सड़क पर आयी नील गाय की टक्कर से बाइक सवार घायल होने से हड़कंप मच गया। सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया है। मुख्यमंत्री के आने से महज चंद मिनट पहले पवनहंस हैलीपैड से कुछ कदम की दूरी पर एक नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से वृंदावन की ओर से आ  रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। मुख्यमंत्री के आने आने से ठीक पहले हुए इस हादसे से प्रशासन में हड़कंप मच गया

बता दें कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयोजन में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के सहयोग से ब्रज रज उत्सव और हुनर हाट का आयोजन यमुना किनारे किया जा रहा है। उत्सव का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर दोपहर 1.20 बजे पवनहंस हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पर्यटक सुविधा केंद्र में संतों से मुलाकात करेंगे और उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। यहां संतों संग भोजन के बाद मुख्यमंत्री याेगी कालिंदी किनारे ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहेंगे। ब्रज रज उत्सव स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित करने के साथ हुनर हाट का अवलोकन करेंगे और यहां से श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन के लिए रवाना हो जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से दर्शन कर लौटने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे हेलीकाप्टर से पवनहंस हेलीपैड से आगरा खेरिया हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *