Wed. Nov 4th, 2026

मोहब्बेवाला में बड़ा हादसा, ट्राले ने कार को मारी टक्कर

Dehradun: देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में फिर बड़ा हादसा हो गया। साईं मंदिर के पास खाद से लदा अनियंत्रित ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा घायल है।

जानकारी के अनुसार, परिवार सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। इसी दौरान मोहब्बेवाला में कार ट्राले की चपेट में आ गई। कार ट्राले के नीचे दबकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त  हुई है। इस दौरान कार को काटकर अंदर से शव निकाले गए। अभी तक चार लोगों के शव निकाले गए हैं, जिसमें दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा एक बच्चा भी निकाला गया जो घायल है।   कार के अंदर से दिवाली के गिफ्ट व अन्य सामान भी मिला है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *