Sat. May 23rd, 2026

चीन में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 133 यात्री थे सवार

पड़ोसी देश चीन में बड़ा विमान हादसा हुआ है। जेट बोइंग 737 प्लेन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे के वक्त प्लेन में 133 यात्री सवार थे। हालांकि, हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं इसका पता अभी नहीं चल सका है। ये प्लेन चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का था।

बोइंग 737 ने कुनमिंग से गुआनझोउ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन गुआंग्शी में प्लेन हादसे का शिकार हो गया। हादसे की वजह से पहाड़ी में आग लग गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *