प्रदेश में दो दिन भारी बारिश के आसार, सीएम के निर्देश-24 घंटे सतर्क रहे अधिकारी
Dehradun: मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर सभी संबंधित जिलों और विभागों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने को कहा।
