Sun. Oct 4th, 2026

राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से भाजपा के प्रत्याशी का नाम घोषित

Dehradun: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले हैं। वह पूर्व में नैनीताल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में दायित्व धारी भी हैं। उन्होंने कभी विधायक के लिए दावेदारी की थी, लेकिन अब पार्टी ने चार साल बाद उन्हें सीधे उच्च सदन की राह दिखाई है।

बता दें कि प्रदेश भाजपा की ओर से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारों के 15 नाम ही केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजे गए थे। आज बोर्ड ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया।

दिनेश आर्य मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में इन्होंने नैनीताल सीट से दावेदारी की थी। तब भजपा ने सरिता आर्य को टिकट दिया तो इन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में मान-मनौव्वल के तहत इनको सरकार में जिम्मेदारी दी गई।

…तो भाजपा ने खेला दलित कार्ड

पिछले दिनों हल्द्वानी में ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की रैली हुई थी। इसके बाद भाजपा पर दलित विरोधी आरोप लगे थे। माना जा रहा है कि भाजपा ने इस काट के लिए दिनेश आर्य को मैदान में उतारा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *