Sat. Jul 27th, 2024

केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल रैली में जनता को करेंगे संबोधित

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी है। जनता के विश्वास को बढ़ाने के लिए भाजपा की जन विश्वास यात्रा का समापन बरेली में होगा। समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल रैली में जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम जारी होते ही पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा मथुरा से 19 दिसंबर को शुरू हुई है। पहले यह यात्रा पीलीभीत तक के लिए की गई थी। अब इसे बढ़ाकर बरेली तक कर दिया गया है। पहले पीलीभीत में रैली के समापन के बाद बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में रैली का आयोजन किया जाना है। नए कार्यक्रम के अनुसार अब 31 दिसंबर को बरेली में जन विश्वास यात्रा का समापन होगा। महानगर अध्यक्ष डा. कुल मोहन अरोड़ा ने बताया कि मथुरा से शुरू हुई यात्रा पीलीभीत होते हुए बरेली पहुंचेगी।

नता में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के लिए स्थल की तलाश शुरू कर दी गई है। मनोहर भूषण कालेज का मैदान, मैथोडिस्ट इंटर कालेज मैदान समेत अन्य किसी मैदान को फाइनल किया जा सकता है।

ऐसा रहेगा यात्रा का कार्यक्रमः पीलीभीत से चलकर जन विश्वास यात्रा 30 दिसंबर को नवाबगंज पहुंच जाएगी। वहां रात्रि विश्राम 31 दिसंबर की सुबह दस बजे स्वागत कार्यक्रम होगा। साढ़े ग्यारह बजे बहेड़ी में, दोपहर एक बजे भोजीपुरा में सभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर ढाई बजे मीरगंज में स्वागत कार्यक्रम होगा। शाम को चार बजे बरेली शहर में रोड शो और रात आठ बजे महानगर में रैली का समाप्त हो जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *