Sun. Feb 16th, 2025

US के टॉप अधिकारियों पर प्रतिबंध

यूक्रेन पर हमले करने को लेकर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे। जिसके बाद रूस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और हिलेरी क्लिंटन समेत अमेरिका के कई शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यूक्रेन और रूसी सेना के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध के 20 वें दिन भी रूसी सेना अपनी विध्वंसक मिसाइलों से यूक्रेन की धरती पर कहर बरपा रही है। यूक्रेन में हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अरबों की संपदा को नुकसान हुआ है। लाखों की संख्या में लोग देश छोड़ चुके हैं। ऐसे में नाराज अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगाई थी। रूस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका पर प्रतिंबध लगाए हैं।

रूसी मीडिया स्पुतनिक ने व्लादिमीर पुतिन के हवाले से बताया कि रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अन्य शीर्ष अमेरिकी सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं। यह रूस की ओर से अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *