उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा: 462 घटनाओं में 55 लोगों की हुई मौत, 407 लोग हुए घायल
Dehradun: राज्य मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर संवेदनशील है। जनवरी से सितंबर तक वन्यजीव के हमले की 462 घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती बढ़ी है। इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक 55 लोगों की असमय मृत्यु वन्यजीवों के हमलों में हुई है, वहीं 407 लोग घायल हुए। इसमें तेंदुए के हमले में 17 लोगों की मौत और 75 घायल हुए। बाघ के हमले 12 और चार लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, भालू के हमले में चार लोगों की जान गई और 40 घायल हुए हैं। सांप के काटने से 10 की मौत और 102 घायल हुए।
