Sat. Jul 27th, 2024

एक खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला पहला राज्य बनेगा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश किया। इसे पेश करने के दौरान वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जिसकी अर्थव्यवस्था एक खरब अमेरिकी डॉलर होगी।

सरकार की ओर से पेश इस बजट को लेकर खासी उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि इसके ठीक छह महीने के बाद महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में महिलाओं के लिए अस्पताल खोले जाएंगे। स्टार्ट-अप के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *