Mon. May 25th, 2026

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के जंगलों में भीषण आग से धुआं ही धुआं

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के शरणाचाई, वीणा नागधार और चमसिल के चीड़ के जंगलों में रविवार रात लगी भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। जंगलों में आग फैलने से क्षेत्र में चारों ओर धुआं फैल गया है, जिससे दमा रोगियों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है।

शरणाचाई वन पंचायत के सरपंच दिगपाल राणा, कमल सिंह नेगी और भरत रावत समेत ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों में आग रविवार रात करीब दस बजे लगी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सोमवार सुबह से ही आग बुझाने में जुट गई। वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं के नेतृत्व में वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई स्थानों पर आग पर काबू पाया।

सोमवार को दिन में नागनाथ रेंज के कुजासू के जंगलों में भी भीषण आग भड़क उठी। वन दरोगा प्रकाश कण्डारी ने बताया कि वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन क्षेत्र चट्टानी होने और तेज हवाएं चलने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में दिक्कतें आ रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *