साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर रविवार शाम हादसा हो गया। पर्यटकों की एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, तीन घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पर्यटक उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। पर्यटक मोईला टॉप से वापस लौट रहे थे।