Thu. May 7th, 2026

सीएम योगी और धामी ने यमकेश्वर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, शिव मंदिर में की पूजा

Dehradun: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर भी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लेकर परिवार और ग्रामीणों के साथ अनुष्ठान किया। उन्होंने मंदिर समिति का आभार जताते हुए कहा कि तीन वर्ष पहले जहां केवल श्रद्धा थी, आज वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी सोच से सुखद परिणाम मिलते हैं और ईश्वर भक्ति सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है। उन्होंने ठांगर क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक उपलब्धियों पर खुशी भी जताई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *