हेमकुंड जा रहे यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच हुआ विवाद
तिलणी ; तिलणी के समीप बुधवार देर शाम हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे बाइक सवार यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने गले मिलकर आपसी सहमति से विवाद समाप्त किया। इसके बाद यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
