Fri. Jun 5th, 2026

आईआईटी रुड़की और शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

Dehradun: जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के डेटा लीक और निजता के उल्लंघन के दावों को लेकर चल रहे विवाद के बीच आईआईटी रुड़की के बाद और शिक्षा मंत्रालय ने इन दावों को भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

बता दें हाल ही में एथिकल हैकर ने एक्स पर जानकारी दी थी कि परीक्षा से संबंधित डेटा तक एक्सेस हो पा रही है। इसके बाद आईआईटी की ओर से जारी बयान में जानकारी के धन्यवाद करते हुए बताया था कि गलती को सुधार लिया गया है और संबंधित डाटा रीड ओनली मोड में था, इसलिए उसके गलत इस्तेमाल की आशंका नहीं है।

हालांकि मीडिया की ओर से कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसके चलते शुक्रवार को एक बार फिर आईआईटी रुड़की को इस मामले में स्पष्टीकरण देना पड़ा और एक्स पर जारी बयान में बताया गया कि जेईई (एडवांस्ड) के लाखों अभ्यर्थियों को प्रभावित करने वाले डेटा उल्लंघन और निजता के हनन के दावे भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने भी आईआईटी रुड़की की पोस्ट पर अपना जवाब देते हुए कहा है कि आईआईटी द्वारा जारी स्पष्टीकरण के अनुसार, मंत्रालय पुनः स्पष्ट करता है कि किसी भी संवेदनशील जानकारी से कोई समझौता नहीं हुआ है। परीक्षा परिणाम, प्राप्तांक (मार्क्स) तथा अभ्यर्थियों से संबंधित सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित, अक्षुण्ण और संरक्षित हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *