Dehradun: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 7 किलोमीटर अंदर था। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून के मुताबिक, सभी तहसील थानों से प्राप्त सूचना के अनुसार केवल तहसील भटवाडी अंतर्गत भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं, जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया गया है। किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।