Tue. Sep 1st, 2026

कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक

Dehradun: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों से संवाद करने देहरादून पहुंचे। बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिथौरागढ़ निवासी बेरोजगार युवक मनोज कुमार अपने गले में अपनी शैक्षणिक डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा।

लगातार बारिश के बावजूद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से अपनी बात रखने की उम्मीद जताई। युवक का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल हुए।

एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *