एसआईआर के साथ विभागीय काम हो रहा बाधित
Dehradun: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने एसआईआर के कार्य के कारण विभागीय कामकाज प्रभावित होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर विभागीय कार्यों का भी निस्तारण करें, ताकि योजनाओं के संचालन और ऑनलाइन डाटा फीडिंग में कोई बाधा न आए।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 438 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 2,773 सहायिकाओं के रिक्त पदों पर अगस्त माह के अंत तक नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद प्रदेश में इन दोनों श्रेणियों के सभी पद भर जाएंगे।
