Sun. Jul 26th, 2026

चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा

बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण की जांच अब और व्यापक होती जा रही है। पुलिस टीम अब आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की भी जांच करेगी। यदि जांच में आरोपियों के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने के प्रमाण मिलते हैं तो इस संबंध में अलग से कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, चढ़ावे की गणना में लंबे समय से अनियमितताएं होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है। चढ़ावा संबंधी अभिलेखों का विशेषज्ञों से परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावा गणना कक्ष को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया गया है। कक्ष में शीशे की दीवार लगाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब दो फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है। इसके अलावा पूरे कक्ष में पांच सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ताकि गणना प्रक्रिया के दौरान हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध हरकत को तुरंत रिकॉर्ड किया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *