Sat. Jul 25th, 2026

रिया मल्ला के पिता हुए भावुक,बोले-सिर्फ एक व्यक्ति नहीं

Dehradun: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिवंगत नीट-यूजी अभ्यर्थी रिया मल्ला के पिता राजेश मल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वे जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में अपनी बेटी की आवाज बनने के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही राजेश मल्ला ने कहा कि केवल एक व्यक्ति के पद छोड़ने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की जरूरत है।

राजेश मल्ला ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा कहती थी कि देश की शिक्षा नीति और परीक्षा प्रणाली में कई खामियां हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण मेहनती और ईमानदार छात्रों की वर्षों की मेहनत बर्बाद  हो जाती है। कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते देखा। यदि उनकी बेटी आज जीवित होती, तो वह भी इस आंदोलन में शामिल होती। और इसी भावना के साथ वह वहां पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते परीक्षा प्रणाली में सुधार कर छात्रों का भरोसा जीता जाता तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। राजेश मल्ला ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार किए जाने को सकारात्मक पहल बताने के साथ ही साथ ही यह भी कहा कि केवल एक व्यक्ति को हटाना काफी नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *