Thu. Jul 9th, 2026

दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल

Dehradun: अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनका यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों व संगठनात्मक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबसे पहले आज वह जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक ले रहे हैं।

इसके साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पेपर लीक प्रकरण को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि वह पार्टी नेताओं के साथ की संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय महासचिव के दौरे से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *