नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने पर कार्रवाई; ईई, एई और जेई निलंबित
Dehradun: शासन ने देहरादून में नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने, पर्यवेक्षण में शिथिलिता बरतने के चलते प्रांतीय खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
तीनों अधिकारियों को दीर्घ शास्ति प्रदान करने का उल्लेख किया गया है। लोनिवि सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय के जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारियों ने तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुबंधीय शर्ताें का अनुपालन और दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया है।
