Tue. Apr 14th, 2026

प्रधानमंत्री के संबोधन में नंदा राजजात का जिक्र, नारी शक्ति वंदन बिल के लिए सभी दलों से मांगा समर्थन

Dehradun: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मां नंदा राजजात और नारी शक्ति वंदन बिल का एक साथ जिक्र कर मातृशक्ति को केंद्र में रखा। मां नंदा के प्रति देवभूमि में गहरी आस्था है। दोनों को महत्वपूर्ण बिंदुओं को एक ही मंच से जोड़ना पीएम मोदी ने आने वाले चुनावों के लिहाज से एक रणनीतिक कदम उठाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मां नंदा को प्रणाम कर उन्होंने देश की बहन-बेटियों के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नंदा देवी राजजात होगी। यह हमारी आस्था का केंद्र है। यहां मां नंदा को बेटी मानकर पूरे सम्मान के साथ विदा करते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय कई बड़े संकटों से गुजर रही है, ऐसे में सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद संसद ने नारी शक्ति वंदन बिल पास किया है, जो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार देता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अधिकार को लागू करने में देरी नहीं होनी चाहिए और 2029 के लोकसभा चुनाव से इसे लागू किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र में और मजबूत हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *