Tue. Apr 14th, 2026

सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी

Dehradun: पीएम बनने के बाद मोदी मंगलवार को 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी।


इस दौरान पीएम सिर पर ब्रहमकमल टोपी पहने दिखे। वहीं भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्यों से पीएम ने एक बार फिर जनता का दिल जीत लिया। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखंड की प्रगति से उनका खास लगाव है।

अपने भाषण में चाहे वेशभूषा हो, भाषा शैली हो या फिर स्थानीय जगहों के नाम का उल्लेख हो, प्रधानमंत्री हर बात का खास ख्याल करते हैं। ये ही वजह है कि उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत खूबसूरती से स्थानीय भाषणाओं से कनेक्ट किया। भाषण की शुरूआत में उन्होंने भुला-भुलियों, सयाणा, आमा, बाबा जैसे पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों ने प्रमुखता से स्थान दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *