Sat. Jul 5th, 2025

नगर निगम की ओर से 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने की घोषणा

Dehradun: पिंक शौचालय को लेकर नगर निगम की ओर से 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने की घोषणा के बाद अब स्मार्ट सिटी अपने पांच स्मार्ट शौचालयों में पिंक शौचालयों के लिए प्रावधान करेगा। एमडीडीए भी आईएसबीटी परिसर में दो पिंक शौचालय बनाएगा।

इसमें महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर निगम ने घंटाघर और गांधी पार्क में इसके लिए निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आधी आबादी के लिए शहर में एक भी पिंक शौचालय नहीं है।

इसके तहत शहर में सार्वजनिक शौचालयों की हालत पर पड़ताल की गई। महिलाओं और आम जनता की समस्या को सिस्टम तक पहुंचाया गया। मुहिम को आम जनता के साथ ही महिलाओं का साथ मिला।

पांच स्मार्ट टॉयलेट में पिंक टायलेट का प्रावधान 

नगर निगम, स्मार्ट सिटी और एमडीडीए शहर में अलग-अलग जगहों पर आधी आबादी के लिए 17 पिंक शौचालय बनाने जा रहा है। इनमें नगर निगम 10 पिंक शौचालय बनाएगा। घंटाघर और गांधी पार्क में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से बनाए जा रहे शौचालयों से अलग से पिंक शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाकी आठ अन्य स्थानों पर भी भूमि तलाश की जा रही है। स्मार्ट सिटी शहर में बने पांच स्मार्ट टॉयलेट में पिंक टायलेट का प्रावधान करेगा। एमडीडीए आईएसबीटी के अंदर दो पिंक शौचालय बनाएगा।

आधी आबादी को सुविधाएं देना नगर निगम का कर्तव्य है। निगम ने 10 स्थानों पर पिंक शौचालयों का निर्माण करने का निर्णय लिया है। घंटाघर और गांधी पार्क में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से बनाए जा रहे शौचालयों से अलग से पिंक शौचालय निर्माण की शुरूआत कर दी है। अन्य के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। – सुनील उनियाल गामा, मेयरI

स्मार्ट सिटी की ओर से बनवाए गए स्मार्ट शौचालयों में पिंक शौचालय का भी प्रावधान किया जाएगा। शहर में पांच स्थानों पर स्मार्ट सिटी के शौचालयों में यह व्यवस्था कराई जाएगी। जल्द व्यवस्था को अमल में लाकर मूर्तरूप दिया जाएगा। – सोनिका, सीईओ, स्मार्ट सिटी लि.
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण शहर में शौचालयों के निर्माण को लेकर गंभीर है। एमडीडीए की ओर से आईएसबीटी परिसर के अंदर दो नए पिंक शौचालय का निर्माण इसी सप्ताह शुरू करा दिया जाएगा। यह पिंक शौचालय मॉडल शौचालय भी होंगे। इसमें चेंजिंग रूम के अलावा साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। – बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, आईएसबीटीI

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *