Sun. Sep 27th, 2026

प्रेमी के साथ बेरहमी से की मां की हत्या, पहले गला दबाया, फिर बाल्टी में डुबोया सिर

Haridwar: मोतीचूर हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, शिवनारायण पांडे ने पहले 65 वर्षीय खजानी देवी का गला दबाया और फिर उनका सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया। इसके बाद मकान पर बाहर से ताला लगाकर दोनों वहां से चले गए। पुलिस का दावा है कि पुश्तैनी जमीन पर चल रहे विवाद में बेटी शिल्पा थापा ने शिवनारायण के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

शिवनारायण पांडे उर्फ सोनू मूल रूप से ग्राम करोंदी, थाना भगवानपुर, हरिद्वार का रहने वाला है। पुलिस जांच के अनुसार, मार्च 2026 में भूपतवाला, हरिद्वार के एक होटल में उसकी मुलाकात शिल्पा थापा से हुई। दोनों वहीं काम करते थे और बाद में उनके बीच प्रेम संबंध हुआ। शिवनारायण का अपनी पत्नी से तलाक का मामला भी चल रहा था।

शिल्पा ने उसे बताया था कि खजानी देवी के नाम ग्राम काटल गडूल, रानीपोखरी में कई बीघा जमीन है। शिल्पा का आरोप था कि उसकी मां और भाई संजय पुंडीर जमीन का काफी हिस्सा बेच चुके हैं और बाकी भी बेच रहे हैं लेकिन पुश्तैनी संपत्ति में उसका हिस्सा नहीं दिया जा रहा। बेची गई जमीन की रकम में भी हिस्सा न मिलने की बात उसने शिवनारायण को बताई थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *