Mon. Nov 23rd, 2026

सीएम धामी की साैगात, 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत पहुंचे। यहां उन्होंने जिलेवासियों को 165.68 करोड़ रुपये की 54 विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच उत्कृष्ट लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *