Mon. Nov 23rd, 2026

पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना

Haridwar: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां मंगलवार को उनका नार्को टेस्ट होना है। गांधीनगर रवाना होने से पहले सुरेश राठौर ने एक वीडियो जारी किया, जिसके बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

इस प्रकरण को लेकर सीबीआई की टीम भी हरिद्वार पहुंची थी, जहां टीम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ की थी। अब नार्को टेस्ट की प्रक्रिया को लेकर उनके गांधीनगर रवाना होने से मामले ने फिर से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। फिलहाल सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पर टिकी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *