Fri. Oct 2nd, 2026

सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर मिला, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, दो गिरफ्तार

Dehradun: जीएमएस रोड स्थित कमला पैलेस के पास एक कंपनी के कार्यालय में सिम बॉक्स के जरिये चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम और देहरादून पुलिस ने खुलासा किया है। यहां से बैंक और वित्तीय संस्थानों के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के नाम पर कॉल कर दबाव बनाने और ठगी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर और रीजनल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दूरसंचार विभाग से मिले इनपुट के बाद टीम ने कैरियर हाउस बिल्डिंग में संचालित सिंह एसेट रिकॉन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (SARS) के कार्यालय में छापा मारा। जांच के दौरान यहां 32 स्लॉट वाला सिम बॉक्स मिला। इसमें 45 सिम कार्ड के इस्तेमाल की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार कॉल सेंटर में 30 से अधिक युवक-युवतियां काम कर रहे थे, जिन्हें कमीशन के आधार पर भुगतान किया जाता था।
तलाशी में एक सिम बॉक्स, 45 सिम कार्ड, लैपटॉप, दो राउटर, चार जीबी रैम और दो एटीएम कार्ड बरामद हुए। लैपटॉप की जांच में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, पूनावाला फाइनेंस, यस बैंक और आरबीएल समेत विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों के ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड से संबंधित डेटा मिलने की बात कही गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *