Fri. Oct 2nd, 2026

सीएम धामी ने बल्ले पर आजमाया हाथ, क्रिकेट खेल युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में प्रतिभाग कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। मुख्यमंत्री को अपने बीच खेलता देख खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नमो क्रिकेट लीग में देश के विभिन्न हिस्सों से 30 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी खेल प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्रिकेट को हां, नशे को ना’ का दिलाया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने साथियों व आसपास के अन्य युवाओं को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *