मतदाता बनाने का अभियान शुरू, एसआईआर में 4.34 लाख नाम जुड़े, 17.05 लाख कटे, घर-घर होगा सत्यापन
Dehradun: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसीईओ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े आंकड़ों और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी।
