Wed. Oct 7th, 2026

मतदाता बनाने का अभियान शुरू, एसआईआर में 4.34 लाख नाम जुड़े, 17.05 लाख कटे, घर-घर होगा सत्यापन

Dehradun: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसीईओ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े आंकड़ों और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्री-एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में 3.63 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि करीब 7.73 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इसके बाद एसआईआर के तहत जनवरी 2025 से 13 अगस्त 2026 तक 4,34,620 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि इस अवधि में 17,05,000 नाम मतदाता सूची से काटे गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *