सजनपुर पीली में हाथी ने खेत में काम कर रहे किसान को मार डाला, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Haridwar: हरिद्वार के श्यामपुर रेंज में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गए 60 वर्षीय किसान को एक आक्रामक हाथी ने सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका और सिर कुचलकर जान ले ली। जिस हाथी ने किसान की जान ली, उसने महज तीन दिन पहले एक थार गाड़ी को भी पलटने का प्रयास किया था।
