Fri. Oct 9th, 2026

तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला

श्रीनगर:  श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर खंडाह के समीप बछेली ग्रामसभा के तरुली गांव में गुलदार के हमले में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार की सक्रियता को लेकर भय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे तरुली गांव निवासी बीना देवी घास लेने के लिए जंगल गई थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में बीना देवी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार शव को कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देर शाम ग्रामीणों ने शव को अपने कब्जे में लिया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार की मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है। घटना के देर शाम तक वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी सामने आई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *