Fri. Oct 9th, 2026

तीन बजे खुला आईआरसीटीसी का पोर्टल, कुछ ही देर में टिकट बुकिंग हुई फुल

केदारनाथ : केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई।  आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दोपहर बाद तीन बजे टिकट बुकिंग के लिए पोर्टल खुला, इसके  कुछ देर बाद ही बुकिंग फुल हो गई। यात्रियों ने 16 अक्टूबर से नौ नवंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए।

बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे अधिक मांग रहती है। देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों हेलिकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा करना चाहते हैं। जिस कारण वेबसाइट खुलते ही कुछ ही घंटे में टिकट बुकिंग फुल हो जाती है। इसलिए देर किए बिना अपना टिकट बुक कर लें।
यात्रा शुरू होने पर गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया 12154 रुपये, फाटा से 9680 रुपये व सिरसी से 6086 रुपये तय किया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से 290 रुपये व फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सिरसी हेलिपैड से हेली का किराया 2753 रुपये सस्ता हुआ है। दूसरे चरण की यात्रा में यात्रियों को राहत देते हुए किराया नहीं बढ़ाया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *