Mon. Nov 2nd, 2026

दून के सरकारी अस्पतालों में इलाज ठप, कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, ओपीडी सेवाएं बंद; मरीज परेशान

देहरादून जिले के दून के कोरोनेशन अस्पताल में गुरुवार हुई मारपीट के विरोध में सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक और कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है। उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी सेवाएं बंद कर दी हैं। इससे मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, गुरुवार रात जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में मृतक के स्वजन ने चिकित्सक और फार्मेसिस्ट के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इमरजेंसी, ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे मरीजों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की मौत से जुड़ा है

नशा मुक्ति केंद्र संचालकों की ओर से मरीज को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि उसके बाद रात को मृतक के स्वजन ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और फार्मेसिस्ट के साथ मारपीट की। जिला चिकित्सालय के अलावा संयुक्त अस्पताल प्रेमनगर,सामुदायिक चिकित्सालय रायपुर में भी ओपीडी बंद कर दी गई है। चिकित्सक आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *