Thu. Oct 29th, 2026

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बोलीं-पत्र नहीं मिला

खानपुर: खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस्तीफा मिलने से इन्कार किया। एक दिन पहले विपक्ष पर असहयोग के आरोप लगाते हुए विधायक उमेश कुमार ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि जब विधानसभा अध्यक्ष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस्तीफा मिलने से इन्कार किया। फिलहाल जब तक विस अध्यक्ष को इस्तीफा नहीं मिलेगा और वह मंजूर नहीं करेंगी। तब तक उमेश कुमार विधायक बने रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *