Thu. Oct 29th, 2026

20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा

Dehradun: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की जांच कर 20751 परिवारों के राशन कार्ड रद्द कर 82137 अपात्र लाभार्थियों के नाम राशन कार्डों से हटाए। वहीं, 32140 राशन कार्ड में 45448 पात्र लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

विधानसभा सत्र में विधायक उमेश कुमार के सवाल के लिखित जवाब में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि एक मई 2026 से सात अक्तूबर 2026 तक राशन कार्ड से कई अपात्र लोगों के नाम हटाने के साथ ही कुछ अन्य के नाम राशन कार्ड में शामिल किए गए हैं।

विभागीय मंत्री ने कहा, अंत्योदय अन्न योजना के तहत 1281 राशन कार्ड से 3802 अपात्रों के नाम हटाए गए। जबकि प्राथमिक परिवार योजना के तहत 13891 राशन कार्ड से 59510 एवं राज्य खाद्य योजना से 5612 राशन कार्ड से 18825 अपात्र लोगों के नाम हटाए गए। मंत्री ने कहा, विभाग का उद्देश्य राशन कार्डों का सत्यापन कर अपात्र लोगों का नाम हटाने के साथ ही पात्र परिवारों को योजना के लाभ से जोड़ना है। विभाग में राशन कार्ड के सत्यापन की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *