हिमस्खलन की आंखो देखी सुनाई तो सबके रोंगटे खड़े हो गए

Dehradun: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में प्रशिक्षण के लिए उत्तरकाशी के द्रोपदी का डांडा चोटी पर ट्रैकिंग के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर कई ट्रेनी और ट्रेनर काल का ग्रास बन गए। इसमें टिहरी जिले में मगरौं क्षेत्र के ग्राम खाली-पाल निवासी रोहित भट्ट सकुशल वापस लौट आए हैं। हिमस्खलन की चपेट में आने से घायल रोहित एम्स ऋषिकेश में इलाज के बाद शुक्रवार शाम को गांव पहुंचे तो परिजनों और ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। रोहित ने उस हादसे को बयां करते हुए बताया कि भगवान का शुक्रगुजार हूं कि बचकर लौट आया।