Thu. Oct 8th, 2026

आदि कैलाश में यात्रियों की भीड़: मार्ग पर लग रहा जाम, यात्री परेशान; कुटी और नाभी में पार्किंग बनाने की तैयारी

Dehradun: उच्च हिमालयी क्षेत्र में 14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में लगातार यात्रियों और वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में वहां पहली बार जाम की समस्या सामने आई है। भविष्य में जाम की यह समस्या और गंभीर होने की आशंका है। इससे पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसके समाधान के लिए पुलिस व्यास घाटी के कुटी और नाभी में पार्किंग बनाने की योजना तैयार कर रहा है। यदि यहां पार्किंग बनी तो इससे जाम की समस्या का स्थायी हल होगा तो वहीं यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।

आदि कैलाश में पहली बार जाम लगने के बाद पुलिस ने इस समस्या के समाधान की योजना पर काम शुरू कर दिया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम आदि कैलाश पहुंची और निरीक्षण कर जाम की समस्या के कारणों का पता लगाया। सामने आया कि आदि कैलाश में वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या सामने आ रही है।

फिलहाल सड़क के अलावा वाहन कहीं भी पार्क नहीं हो सकते हैं। ऐसे में इस समस्या का स्थायी हल सिर्फ पार्किंग का निर्माण है। पुलिस के मुताबिक, कुटी और नाभी में पार्किंग का निर्माण कर इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यदि ऐसा नहीं हुआ और भविष्य में वाहनों का दबाव बढ़ा तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। बता दें कि रोजाना आदि कैलाश में 700 से अधिक यात्री और 200 से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *