Fri. Oct 23rd, 2026

हिल डिपो का निरिक्षण, रोडवेज वर्कशॉप में चार बसें खराब मिली

Dehradun: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को काठगोदाम स्थित हिल डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने रोडवेज की आरएम पूजा जोशी को कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टोर रूम की व्यवस्थाओं को कम्प्यूटराइज्ड करने के निर्देश दिए। रोडवेज वर्कशॉप में चार बसें खराब मिली। उन्होंने खराब बसों को जल्द से जल्द ठीक कर संबंधित रूट पर चलाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कैश रूम, ड्यूटी रूम और वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, आरएम व एआएम सुरेंद्र बिष्ट समेत कई लोग थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *