Sat. Jul 27th, 2024

जोशीमठ की पालिका हुई मालामाल, कूड़े से कमाए एक करोड़

सोनू उनियाल
जोशीमठ। नगर पालिका ने कूड़े से सबसे ज्यादा एक करोड़ रुपए कमाए। बता दें कि पूरे उत्तराखंड मैं केवल जोशीमठ नगर पालिका ने अब तक कूड़े से एक करोड़ रुपए कमाए है। नगर पालिका के अनुसार 2011 से अब तक कूड़े बेचकर तथा घर घर से कूड़ा उठाने तथा साफ सफाई नहीं होने पर लोगों के चालान करने तक लगभग 1 करोड़ की आमदनी पालिका को हुई है। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका ने घर घर कूड़ा के लिए कूड़ा गाड़ी के व्यवस्था की है। जिससे शहर तथा बाजार में गंदगी से निजाद मिल सके। इससे पहले भी नगर पालिका जोशीमठ को साफ सफाई में देश में चौथा स्थान भी प्राप्त हो चुका है। शहर के कूड़े को अलग अलग करने के बाद कूड़े को इकठ्ठा करने के बाद कूड़े को बेच कर अच्छी कमाई नगर पालिका कर रही है। जो कि एक अच्छी पहल साबित हो रही है। पहले की अपेक्षा अब जोशीमठ शहर में साफ सफाई दिखाई दे रही है।

क्या कहते हैं नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सत्य प्रसाद नौटियाल का कहना है कि पालिका ने पूरे उत्तराखंड में कूड़े बेचकर सबसे ज्यादा कमाई की है। जिससे पालिका को अच्छी आमदनी हुई है। पालिका ने अब तक कूड़े बेचकर एक करोड़ रुपए कमाई की है।

क्या कहते हैं नगर पालिका के अध्यक्ष
नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार का कहना है कि बेहद खुशी की बात है कि जोशीमठ नगर पालिका ने एक अच्छा काम किया है। पूरे उत्तराखंड में सबसे ज्यादा कमाई की है। इस काम में नगर पालिका के कर्मचारियों तथा सबसे ज्यादा योगदान पर्यावरण मित्रों का है। उनकी मेहनत से ये सब संभव हो पाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *