Thu. Nov 12th, 2026

सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदने पहुंचे कांग्रेस नेता

Dehradun: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ को लेकर पाठकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। बुधवार को देहरादून के एश्ले हॉल चौक स्थित एक बुक सेलर के यहां किताब खरीदने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी किताब खरीदने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदी।

किताब खरीदने के बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक सफर को समझने के लिए इस किताब को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल राजनीतिक चश्मे से किताब के मतलब और मायने निकाल रहे हैं। किसी भी किताब को पढ़ने और समझने के लिए उसे राजनीतिक नजरिये से बाहर निकलकर देखना जरूरी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *