प्रदेशभर में मिठाई और बेकरी उत्पाद के 41 प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का छापा; 2.53 करोड़ वसूले
Dehradun: राज्य कर विभाग ने प्रदेशभर में मिठाई व बेकरी उत्पाद विक्रेता व्यापारियों के यहां छापा मारकर 2.53 करोड़ की जीएसटी वसूली है। आगामी त्योहारी सीजन तक विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मिठाई विक्रेता रेस्टोरेंट के नाम पर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ ले रहे थे। इस पर विभाग ने कार्रवाई के दौरान 2.53 करोड़ रुपये की जीएसटी राशि की वसूली की है।
