प्रयागराज कुंभ में बिछड़े सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक के पिता कलियर में भीख मांगते दिखे, दो साल बाद मिले
प्रयागराज: प्रयागराज कुंभ मेले में परिवार से बिछड़े सीआईएसएफ में तैनात उपनिरीक्षक के पिता दो साल बाद पिरान कलियर में मिले। बुजुर्ग कलियर शरीफ दरगाह परिसर में जूता स्टॉल के पास लोगों से खाने-पीने की चीजें और पैसे मांगकर गुजारा कर रहे थे। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की नजर उन पर पड़ी तो पूछताछ में उनकी आपबीती सामने आई।
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान कलियर शरीफ दरगाह परिसर में पुलिसकर्मी मुकेश कुमार को करीब 65 वर्षीय एक बुजुर्ग लोगों से खाने-पीने की चीजें और पैसे मांगते हुए मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने खुद को बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र का निवासी बताया। बुजुर्ग ने बताया कि वह प्रयागराज कुंभ मेले में गांव के लोगों के साथ स्नान करने गए थे, जहां परिजनों से बिछड़ गए थे। इसके बाद से ही भटक रहे हैं। उसके बाद वह कलियर पहुंच गया।और भींख मांगकर अपना गुजारा करने लगा।
