Thu. Nov 19th, 2026

तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Dehradun: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 20 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान डॉ. भागवत रुड़की (हरिद्वार) में क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और संवाद करेंगे।

इन बैठकों में मुख्य रूप से संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत वर्षभर संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा। प्रवास के दौरान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संघ के ‘पंच परिवर्तन’ सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य समेत देशव्यापी नशामुक्ति अभियान को जन-सहभागिता से आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *