Thu. Sep 3rd, 2026

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जोशीमठ भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए का चेक सौंपा।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जोशीमठ भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए का चेक सौंपा।

यह धनराशि मंदिर समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई है।

वहीं मुख्‍यमंत्री ने मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को अपना विशेष प्रतिनिधि तय किया है। अजेंद्र अजय जोशीमठ में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के पर्यवेक्षण में मुख्‍यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। वह प्रतिदिन मुख्‍यमंत्री कार्यालय को जोशीमठ में चल रहे राहत बचाव कार्यों का ब्‍यौरा देंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *