Tue. Sep 15th, 2026

सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी

Dehradun: चलती स्कॉर्पियो के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक चलती स्कॉर्पियो के सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो में वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए भी दिखाया गया था।

इससे उसकी अपनी जान के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो की जांच में पता चला कि यह क्लेमेनटाउन क्षेत्र के सुभाष रोड का है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *