Sat. Apr 25th, 2026

केदारनाथ मार्ग पर महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा

गुप्तकाशी: शनिवार को गुप्तकाशी से आगे जुरानी बैरियर से लगभग 50 मीटर पीछे एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात टीम ने अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद यातायात निरीक्षक, इंटरसेप्टर टीम, कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस और चौकी फाटा के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। खराब मौसम और दुर्गम इलाके के बावजूद पुलिस और यातायात टीम ने समन्वय के साथ तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

कार में सवार चालक सहित तीन महिला यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायल तीनों महिलाएं महाराष्ट्र की निवासी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *